बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दहेज हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास व 20,000/-रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त फरमान पुत्र नजमुद्दीन निवासी ग्राम समकोला थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2020 में वादी शमीम पुत्र रहीम निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर मौडी थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ की पुत्री को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताडित कर उसकी फांसी लगाकर हत्या करने की दुस्साहसिक घटना कारित की थी। इस संबंध में 18 अगस्त 2020 को थाना गुलावठी पर मुअसं-518/2020 धारा 498ए/304बी भादवि व ¼ दहेज प्रतिषेध अधि० पंजीकृत किया गया था तथा 07 नवंबर 2020 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन…
दहेज हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास व 20,000/-रुपये से किया दंडित
RELATED ARTICLES


