Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: पेड़ पर चढ़ा दिखा 12 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

बुलंदशहर: पेड़ पर चढ़ा दिखा 12 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रवानी कटरी-बुकराना मार्ग पर रजवाहे के पास एक पेड़ पर करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। पेड़ पर चढ़े अजगर को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इलाके में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल बन गया।
बताया गया कि रवानी कटरी निवासी ज्ञानेश चौहान ने अजगर दिखाई देने की सूचना वन रक्षक लोकेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने करीब 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments