Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरचार साल के मासूम ने निगला 10 रुपये का सिक्का, सांस लेने...

चार साल के मासूम ने निगला 10 रुपये का सिक्का, सांस लेने में हुई परेशानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में खेलते समय चार साल के मासूम ने 10 रुपये का सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे की आहार नली में फंसने से उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे को गले में दर्द होने के साथ सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
आपको बता दें कि मामला गुलावठी क्षेत्र के गांव सम्पकोला का है। गांव निवासी साजिद अली का चार वर्षीय बेटा शाहनवाज खेलते समय 10 रुपये का सिक्का निगल गया। मंगलवार सुबह बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। एक्सरे जांच में सिक्का आहार नली में फंसा हुआ मिला। चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। सिक्का निकालने के प्रयास सफल नहीं होने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की जरूरत बताई, जिसके बाद परिजन बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर रवाना हो गए। वहीं, चिकित्सकों ने अभिभावकों को छोटे बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे अक्सर खेल-खेल में सिक्के, बटन और खिलौनों के छोटे हिस्से मुंह में डाल लेते हैं। ऐसी वस्तुएं सांस या आहार नली में फंसकर जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments