Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरश्री श्याम कृपा धाम मंदिर का डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास, अखिलेश...

श्री श्याम कृपा धाम मंदिर का डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास, अखिलेश यादव पर साधा निशाना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव अलीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में शिरकत की। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बाबा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना भी की। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी डिप्टी सीएम ने खुलकर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव और अयोध्या मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर बृजेश पाठक ने कहा कि उनका सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले कारसेवकों की हत्या के मामले में माफी मांगनी चाहिए। वहीं मथुरा से औरंगजेब के निशान हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतताइयों के पहचान चिह्न समाप्त होने चाहिए, लेकिन यह पूरी कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी डिप्टी सीएम ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक आयोजन में डिप्टी सीएम की मौजूदगी के साथ ही उनके राजनीतिक बयानों को लेकर भी कार्यक्रम चर्चा में रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments