Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत

28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में 28 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंबित ट्रैफिक चालान के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार वाहन स्वामियों को पेमेंट सेतु पोर्टल और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जुर्माना जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। इस सुविधा के तहत वाहन स्वामी घर बैठे ही अपने चालान का जुर्माना जमा कर सकेंगे और भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सकेंगे। इससे न्यायालय के चक्कर लगाने और लंबी प्रक्रिया से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश संजय सिंह प्रथम ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को चालान संबंधी मामलों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों को समय से सूचित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments