Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरकार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, अनूपशहर गंगा घाट व...

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, अनूपशहर गंगा घाट व मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने अनूपशहर स्थित गंगा घाटों और मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम करने और बैरिकेडिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान
गंगा घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और स्नान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments