बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के चोला क्षेत्र में बाईपास मार्ग निर्माण की मांग पिछले करीब 20 वर्षों से उठ रही है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। नगला बंसी से चोला रेलवे स्टेशन तक बाईपास मार्ग नहीं बनने के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गन्ने के सीजन में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गांगरोली गांव की संकरी सड़क पर फंस जाती हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। वहीं, बरसात के मौसम में बसों और अन्य बड़े वाहनों को भी इस रास्ते से निकलने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग खुर्जा की ओर भी जाता है। बाईपास का निर्माण होने से किसानों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके बावजूद वर्षों से उठ रही मांग पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
20 साल से बाईपास मार्ग का इंतजार, संकरी सड़क पर फंस रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली
RELATED ARTICLES


