बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले के औषधि विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। औषधि विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत औषधि निरीक्षक अनिल आनंद का स्थानांतरण सहारनपुर कर दिया गया है। वहीं, मेरठ में तैनात औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद को बुलंदशहर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में फिलहाल नए औषधि निरीक्षक की तैनाती नहीं होने के कारण विभागीय कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी ज्योत्सना आनंद को अतिरिक्त रूप से दी गई है। अब मेरठ में अपनी तैनाती के साथ-साथ ज्योत्सना आनंद बुलंदशहर के औषधि विभाग का कामकाज भी संभालेंगी।
बुलंदशहर: औषधि निरीक्षक अनिल आनंद का सहारनपुर तबादला, ज्योत्सना आनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार
RELATED ARTICLES


