बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर पुलिस ने पानी की टंकी से सोलर तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को चेकिंग के दौरान खैरपुर नहर की पटरी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी के 400 मीटर सोलर तार बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम रहीमपुर अलावा थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर, प्रदीप कुमार पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम शेखपुर गडवा थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर, हरीश कुमार पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी थाना खानपुर तथा कदीर पुत्र सब्बीर निवासी मौ० हिमादनगर थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पानी की टंकी से सोलर तार चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


