Monday, November 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकार्तिक पूर्णिमा पर्व को देखते हुए किया गया रूट डायवर्ट

कार्तिक पूर्णिमा पर्व को देखते हुए किया गया रूट डायवर्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर जनपद बुलन्दशहर के कस्बा अनूपशहर, नरौरा, रामघाट मे गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रृद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया जाता है। श्रृद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत 23 नवंबर 2026 को प्रातः 08.00 बजे से 25 नवंबर 2026 की रात्रि 20:00 बजे तक भारी वाहनों का (बस/ट्रक/कैन्टर/ट्रैक्टर-ट्राली) का संचालन निर्धारित किये गये मार्गों पर किया जायेगा। अनूपशहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

1- (अ). दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर से अमरोहा, सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, की ओर जाने वाले समस्त हल्का व भारी वाहन:-

  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर से अमरोहा, सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, की ओर जाने वाले वाहन डासना, छिजारसी, खुडलिया कट (हापुड़) से गंगा एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की ओर जाने वाली रेम्प से चढ़कर मेरठ की तरफ चलकर 32.50 कि0मी0 वाले माइल स्टोन से टर्न लेकर मंगरोली कट अमरोहा, खिरनी कट सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जायेगा।

भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा
1- (ब). बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

  • बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन खिरनी कट सम्भल मंगरोली कट अमरोहा खुडलिया कट गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरकर एन0एच0 09 होते हुये छिजारसी, डासना, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली की ओर जायेगा।

2- (अ). मेरठ, हापुड से अमरोहा सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

  • मेरठ, हापुड से अमरोहा सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले समस्त वाहन किठौर टियाला मोड ततारपुर एन0एच 09 खुडलिया कट (हापुड़) से गंगा एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की ओर जाने वाली रेम्प से चढ़कर मेरठ की तरफ चलकर 32.50 कि0मी0 वाले माइल स्टोन से टर्न लेकर मंगरोली कट अमरोहा, खिरनी कट सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जायेगा।

2- (ब). बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा की ओर से मेरठ, हापुड को जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

  • बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा की ओर से मेरठ, हापुड को जाने वाले समस्त वाहन खिरनी कट सम्भल मंगरोली कट अमरोहा खुडलिया कट गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरकर एन0एच0 09 होते

हुये ततारपुर मोड़ टियाला मोड़ किठौर मेरठ की ओर जायेंगे।

3- (अ). बुलन्दशहर से अमरोहा, सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

जायेंगे। बुलन्दशहर शिकारपुर डिबाई नरौरा सम्भल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर

3- (ब) बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा की ओर से बुलन्दशहर को जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

  • बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा की ओर से बुलन्दशहर को जाने वाले वाहन नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, होकर बुलन्दशहर जायेंगे।

4- (अ). बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल की ओर से अलीगढ़ को जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

  • बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल की ओर से अलीगढ़ को जाने वाला समस्त वाहन नरौरा डिबाई छतारी अलीगढ़ की ओर जायेंगें।

4- (ब). अलीगढ़ से सम्भल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली को जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

  • अलीगढ़ से सम्भल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली को जाने जाने वाला समस्त वाहन अलीगढ छतारी डिबाई नरौरा सम्भल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली को जायेंगें।

5-(अ) अलीगढ की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली को जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

अलीगढ की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली को जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहन अरनियां खुर्जा बाईपास बुलन्दशहर बाईपास सिकन्द्राबाद-(चैकी जोखाबाद) दादरी लाल कुँआ गाजियाबाद दिल्ली को जायेगे।

5- (ब) दिल्ली, गाजियाबाद से अलीगढ की ओर जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहनः-

दिल्ली, गाजियाबाद से अलीगढ की ओर जाने वाला समस्त हल्का व भारी वाहन लाल कुँआ गाजियाबाद दादरी सिकन्द्राबाद (चैकी जोखाबाद) बुलन्दशहर बाईपास खुर्जा बाईपास अरनियां अलीगढ़ को जायेगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments