बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस की छेड़छाड़ की घटना कारित करने वाले बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत आरोपी द्वारा एक युवती का पीछा करने व छेड़छाड़ करने की घटना कारित की गयी थी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0स0- 1390/26 धारा 75/78 /351(3) बीएनएस व 9एम/10 पोक्सो अधि० के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गुरुवार की रात को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी फैजान पुत्र छोटन्ना को गिरफ्तार कर, निशानदेही पर तमंचा बरामदगी हेतु जंक्शन रोड पर चन्द्रलोक कालौनी के पास पहुँची तभी आरोपी द्वारा पास में छिपाये असलहे से फायर करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजान पुत्र छोटन्ना निवासी ग्राम मलगौसा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
दांतों का किनारा टूट रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़



