बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद किया है
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमपाल उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
थाना छतारी पुलिस ने 1 किलो 480 ग्राम गांजे के साथ शातिर आरोपी दबोचा
RELATED ARTICLES


