बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश में कदीम आलम एडवोकेट को एक बार फिर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी दोबारा नियुक्ति से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद कदीम आलम ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही मुस्लिम, जैन, सिख, पारसी समेत विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।
कदीम आलम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जमालुद्दीन अल्वी का आभार जताया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने कदीम आलम
RELATED ARTICLES


