बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई तैयारियां की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल सोमवार की सुबह आठ बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे बुद्ध वंदना और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या यानी 13 अप्रैल को प्रदेश के सभी पार्कों और स्मारकों में स्थित महापुरुषों व राष्ट्रनायकों के प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। यह पहल बाबा साहब के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक प्रयास होगा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की तैयारियां जोरों पर
0
106
RELATED ARTICLES


