बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुजापुर धमेड़ा में गुरुवार की शाम एक गांव की ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती का अपहरण कर लिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि मामले में युवती के पिता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि युवती की 22 अप्रैल को शादी थी और उसकी बारात जिला हापुड़ से आनी थी। उनकी बेटी शाम को कुछ सामान खरीदने घर से निकली थी। लौटते समय गांव के रहने वाले आदिल पुत्र इकबाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन कार में डाल लिया और फरार हो गए। अपहरण की घटना के बारे में अनवर के पुत्र आमिर और पड़ोसी सलमान ने परिजनों को बताया। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश जारी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरशादी से चार दिन पहले युवती का हुआ अपहरण, मुकदमा दर्ज
शादी से चार दिन पहले युवती का हुआ अपहरण, मुकदमा दर्ज
0
129
RELATED ARTICLES


