बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र ज्ञानसिंह को दोस्तों द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है जिसके बाद निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आपको बता दें कि मामला बुधवार का बताया जा रहा है। जब गांव जलालपुर के रहने वाले 32 वर्षीय देवेंद्र अपने घर पर थे तभी गांव का ही एक युवक उन्हें बुलाकर ले गया और खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। देवेंद्र घर पहुंचा और अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
खाने में मिलाकर खिलाया युवक को जहरीला पदार्थ, मौत
0
114
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


