बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के अलीगढ़-बुलंदशहर बाईपास पर सरकारी अस्पताल के पास दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। आसपास स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, 15 मई को अधिवक्ता शुलभ कुमार शर्मा और उनकी पत्नी संगीता शर्मा का जन्मदिन था। वह अपने बच्चों और साथी वकील पूजा गोयल के दोनों बच्चों के साथ कस्बे के होटल में जन्मदिन बनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। आसपास मौजूद राहगीरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कार की आमने-सामने की भिड़ंत में अधिवक्ता व उनकी पत्नी समेत छह लोग घायल
RELATED ARTICLES