बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश में शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। मंगलवार की रात मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट निशा को बुलंदशहर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा का स्थानांतरण अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर किया गया है। निशा जल्द ही बुलंदशहर में अपना कार्यभार संभालेंगी।
