बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब खुर्जा में भी रुकेगी। इसे लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। जिला गौतमबुधनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने 24 मार्च 2025 को रेल मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में खुर्जा जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई थी। मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन में रुकने की अनुमति दे दी है जिससे अयोध्या व लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा जंक्शन पर होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव
खुर्जा जंक्शन पर होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव
0
256
Previous article
RELATED ARTICLES


