बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी/गैंगस्टर है। पकड़े गए की पहचान शादिक पुत्र हबीब निवासी मौ० रांगडवाला झाझर थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी गैंगस्टर हैं, जो थाना ककोड़ पर पंजीकृत मुअर्स- 175/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना ककोड़ पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गैंगस्टर में वांछित आरोपी गिरफ्तार
0
104
RELATED ARTICLES


