बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में अब जल्द ही नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम लागू किया जाएगा। इसके लिए 21 जनवरी को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिले के सभी पेट्रोल पंप के संचालको के साथ बैठक होगी। आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए पिछले दिनों परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण ने नोएडा की तर्ज पर नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम लागू करने को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। उनका मानना है कि नोएडा में इस नियम के लागू होने से सड़क हादसों में कमी आई है। परिवहन आयुक्त का पत्र मिलने के बाद इस नियम को लागू करने के लिए जिला प्रशासन से कवायद शुरू कर दी है। जिले में यह नियम सबसे पहले शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा। इस नियम को लागू करने से 15 दिन पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पेट्रोल पंप सार्वजनिक स्थल एवं सड़क किनारे होल्डिंग, बैनर-पोस्टर लगाए जाने के साथ सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
नो हेलमेट नो पेट्रोल पर 21 को बैठक
RELATED ARTICLES