बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में विद्यार्थी एक जुलाई से आएंगे, लेकिन शिक्षक व ‘कर्मचारी सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विद्यालय में रहकर शैक्षिक, प्रशासनिक व अन्य जरूरी कार्य पूर्ण करेंगे। इस संबंध में परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को आदेश जारी किया है। प्रदेश भर में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय सोमवार से खुल गए। गर्मी को देखते हुए पूर्व में ही आदेश जारी किया गया था कि 16 जून से विद्यालय खुलने पर विद्यार्थी नहीं आएंगे। केवल शिक्षक व कर्मचारी विद्यालय समय में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालय संबंधी कार्य पूर्ण करेंगे। इस पर शिक्षक संगठनों ने समय में बदलाव की मांग की थीं।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर30 जून तक बेसिक स्कूल सुबह 7.45 से दोपहर 12.30 बजे तक...
30 जून तक बेसिक स्कूल सुबह 7.45 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे
0
105
Previous article
RELATED ARTICLES


