बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सैनी की सर्विस पिस्टल से एक युवक ने रील बनाई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पिस्टल को कभी अंटी में रखता हुआ नजर आ रहा है तो कभी हवाओं में लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर शिवकुमार सैनी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही युवक की एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें युवक ने इंस्पेक्टर के गले में हाथ रखा हुआ नजर आ रहा है।
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरइंस्पेक्टर की पिस्टल से बनाई रील, निरीक्षक शिवकुमार लाइन हाजिर
इंस्पेक्टर की पिस्टल से बनाई रील, निरीक्षक शिवकुमार लाइन हाजिर
0
103
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


