बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन शहर में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला आम चौराहे पर उनका जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ केक काटा, बल्कि बैंड-बाजे के साथ जश्न भी मनाया।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया और एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भारत का भविष्य बताते हुए उनके दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस मौके पर “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारों से चौराहा गूंज उठा। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय लोगों की भीड़ ने भी रुककर इस कार्यक्रम को देखा और कई लोगों ने फोटो और वीडियो भी बनाए।



