बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने जहांगीराबाद क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्यवाही की। जेसीबी की मदद से 15 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्यवाही प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर की गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सचल परिवर्तन दल ने गहना रोड पर अनाज मंडी के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। आनंद सिंघल की जमीन पर 11 बीघा, लाला कलूटी व निरंजन की जमीन पर 1.5 बीघा और महेश चंद आदि की जमीन पर 2.5 बीघा में चल रही अवैध प्लाटिंग को धवस्त कर दिया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना यादव का कहना है कि सीलिंग और ध्वस्तीकरण का अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई निर्माण न करें।
15 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग धवस्त
0
98
Next article
RELATED ARTICLES


