बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में गन्ने की फसल का सर्वे जारी है। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। सर्वे पूरा होने के बाद उसके आधार पर किसानों के सट्टा बनाए जाएंगे, जिसके आधार पर गन्ना पर्चियों का आवेदन होगा। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में पिछले साल 77 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ना उत्पादन हुआ है। गन्ना उत्पादक किसान 1.40 लाख से अधिक हैं। आठ चीनी मिलें इनका गन्ना खरीदती हैं। जिले में गन्ने की फसल का रकबा जानने के लिए सर्वे जारी है।
30 जून तक किया जाएगा गन्ने की फसल का सर्वे
RELATED ARTICLES