बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन रोड पर कार सवार युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंट कर रहे हैं। युवा अपने साथ अन्य लोगों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जरा सी लापरवाही से इनके साथ-साथ अन्य लोगों की भी जान जा सकती है। लापरवाही की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कार की खिड़कियों पर बैठकर युवाओं ने किया स्टंट
0
64
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



