बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हरिद्वार में बढ़े जलस्तर का असर जिला बुलंदशहर में भी देखने को मिल रहा हैं। पिछले 24 घंटे में जलस्तर की चार फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। ऐसे में प्रशासन भी गंगा के जलस्तर को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर हैं। अहार क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इस दौरान गंगा के बीच बने टापू जलमग्न हो गए हैं। वहीं नरौरा बैराज पर पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। अनूपशहर में गंगा का पानी घाटों और निचले इलाकों में घुस गया है। जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। इसके साथ ही आसपास की गांव की सुरक्षा के लिए पांच बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। ये चौकियां प्राइमरी स्कूल मुबारिकपुर बांगर, प्राइमरी स्कूल सिरौरा, प्राइमरी स्कूल शेरपुर, वन विभाग चौकी अहार अड्डा और तहसील मुख्यालय अनूपशहर में बनाई हैं। तहसील के कक्ष-क्रमांक-3 में 24 घंटे काम करने वाला बाढ़ कंट्रोल रुम बनाया गया हैं। लोग कंट्रोल रुम से 7088352320 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम और तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर भी बाढ़ से जुड़ी सूचनाएं दी जा सकती हैं। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
बुलंदशहर: गंगा का जलस्तर रहा बढ़, 24 घंटे कंट्रोल रुम शुरु कर पांच बाढ़ चौकियां की गई स्थापित
RELATED ARTICLES