Wednesday, September 9, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरसाजिद उर्फ चूमड़ा गैंग पर लगा गैंगस्टर एक्ट, चार आरोपियों पर पुलिस...

साजिद उर्फ चूमड़ा गैंग पर लगा गैंगस्टर एक्ट, चार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने साजिद उर्फ चूमड़ा गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग लीडर साजिद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को गैंग लीडर साजिद समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि गांव भमरा निवासी साजिद, चिड़ावक निवासी जावेद, हापुड़ के मजीदपुरा निवासी शादाब और रिजवान को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, साजिद के खिलाफ 58, जावेद के खिलाफ 71 और शादाब के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों पर बुलंदशहर समेत अन्य जिलों में चोरी, पशु तस्करी और पशु क्रूरता जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments