बुलंदशहर, संजय कश्यप (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के शिकारपुर पहासू रोड पर स्थित आम के बाग में बुधवार की तड़के एक शव लटका देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि यह शव एक फाइनेंसकर्मी का है जिसका जिसकी हत्या कर शव आम के बाग में पेड़ पर लटका दिया। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आम के बाग में लटका मिला शव
0
100
RELATED ARTICLES


