Wednesday, June 25, 2025
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरबुलंदशहर: दो पक्षों में रास्ते में खड़ा ट्रक हटाने को लेकर हुआ...

बुलंदशहर: दो पक्षों में रास्ते में खड़ा ट्रक हटाने को लेकर हुआ विवाद, प्रधान पति पर जानलेवा हमला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित गांव करकोरा महाराजपुर में दबंगों ने ग्राम प्रधान के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रधान पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। घायलावस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते पर खड़े ट्रक को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ दबंगों ने प्रधान पति पर अचानक हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments