बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव सर्भान्ना निवासी लखन जाटव नामक व्यक्ति द्वारा हिन्दू धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम के प्रति अपमानजनक भाषा प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, लखन जाटव द्वारा कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से प्रभु श्रीराम को लेकर अपशब्द कहे गए जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बुलंदशहर जिले की पुलिस ने थाना प्रभारी छतारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।
प्रभु श्रीराम के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के लगे आरोप
RELATED ARTICLES