बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा तहसील क्षेत्र में खेत में सिंचाई के दौरान नलकूप पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव सनेता सफीपुर निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह के रुप में हुई हैं। मृतक किसान के हाथ पर करंट लगने के निशान हैं। मृतक के बड़े भाई महेशचंद ने बताया कि नरेंद्र सिंह खुर्जा की मंदिर कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ हैं।
खुर्जा: करंट लगने से हुई किसान की मौत
0
77
Previous article
RELATED ARTICLES



