बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना पुलिस ने ईरानी गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी के आभूषण 6,831 रुपए नगद, अवैध असलहा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, चार नोट विदेशी मुद्रा, 6 आईडी कार्ड आदि बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी ईरानी गैंग के सदस्य हैं जो महाराष्ट्र से ट्रेन में आते हैं और जिस जनपद में घटना को अंजाम देते हैं। वहां होटल में कमरा लेकर रुकते हैं और घटना करने के बाद वापस चले जाते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कस्बा सियाणा स्थित सुनार की दुकान से टप्पेबाजी की घटना करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं : अख्तर सैयद पुत्र नजर लाल सैयद निवासी शादाब रूम न0 01 देवरी पाडा, झण्डेवाला बाबा, मुम्ब्रा कोसा, जिला थाणे, महाराष्ट्र, फिरोज हुज्जत अली जाफरी पुत्र हुज्जत अली जाफरी निवासी रुम न0 06 अरष चाल देवरी पाड़ा जुबिली पार्क कोसा मुम्ब्रा जिला थाणे महाराष्ट्र, निसार बुन्दु शाह पुत्र बुन्दु शाह निवासी खाण्डा थाना नेरल जिला रायगढ महाराष्ट्र है।
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरमहाराष्ट्र से चोरी करने बुलंदशहर आया था ईरानी गैंग, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र से चोरी करने बुलंदशहर आया था ईरानी गैंग, तीन गिरफ्तार
0
61
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



