बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर डकैती के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 8,000/-रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त शेरू उर्फ शाहरूख पुत्र मुंशीरजा निवासी भैयापुरा उर्फ पंडितपुरा थाना तरवागंज जनपद गौंडा हाल पता बंजारो वाली गली थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद द्वारा वर्ष 2015 में विद्युत विभाग के कर्मियों को बंधक बनाकर बिजली का तेल व मोटरसाइकिल लूट कर ले जाने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में दिनांक 23 जनवरी 2015 को थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 71/15 धारा 395,412 भादवि पंजीकृत किया गया तथा 10 मई 2015 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन”के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध 03 गवाह परिक्षित हुए, जिसके परिणामस्वरुप आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को न्यायाधीश वरूण मोहित निगम (मा) न्यायालय एडीजे-03 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त शेरू उर्फ शाहरूख को 10 वर्ष का कारावास व 8,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक विजय कुमार शर्मा, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार का0 नरेश कुमार व कोर्ट महोरिर्र का० तेजवीर सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरडकैती के आरोपी को दस वर्षों का कारावास व 8000 का लगा...
डकैती के आरोपी को दस वर्षों का कारावास व 8000 का लगा अर्थदंड
0
95
RELATED ARTICLES


