बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हरियाणा के थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने बुलंदशहर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो मुंबई पुलिस का अधिकारी बात कर लोगों को भयभीत करता था और लोगों को डरा-धमकाकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेता था। आरोपी बुलंदशहर की डीएम कॉलोनी रोड का रहने वाला चेतन कुमार है। पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ के सेक्टर-दो के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 30 सितंबर 2024 को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि आपका नाम धन शोधन केस में आया है और पुलिस आपको गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते में जमा पैसों को उनके बताएं खातों में भेजने को कहा। आरोपी ने कहा कि आरबीआई उसके खातों की जांच करेगी। अगर वह निर्दोष पाया जाता है तो उसके पैसे वापस उसके खाते में भेज दिए जाएंगे। बाद में रुपए रिफंड नहीं किए गए तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर के साइबर को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES