बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गाजियाबाद के डासना में एनएच-9 के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले 54 वर्षीय ट्रक चालक अजब सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। सूचना मिलते ही फायर विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के दौरान हेल्पर सतीश सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन चालक अजब सिंह ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। रेस्क्यू टीम ने हाइड्रोलिक मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक, सुबह करीब 5:15 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल बचाव दल को मौके पर भेजा गया। मृतक अजब सिंह बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर के रहने वाले थे। वह स्वर्गीय मौहर सिंह के पुत्र थे। उनके परिवार में 25 वर्षीय बड़ा बेटा कुलदीप और 17 वर्षीय छोटा बेटा अनमोल हैं।
खाई में गिरा धान से लदा ट्रक, बुलंदशहर के चालक की मौत
RELATED ARTICLES


