बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मामला पहासू थाना क्षेत्र के बनेल-खुर्जा-पहासू मार्ग का है। गांव बनेल निवासी करीब 22 वर्षीय विनेश उर्फ बंटी अपने दोस्त जितेंद्र के साथ देर रात पहासू कस्बे से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनेल रजवाहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने घायलों को पहासू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अलीगढ़ में उपचार के दौरान विनेश उर्फ बंटी की मौत हो गई, जबकि घायल जितेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


