बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए बुलंदशहर जिले के अरनिया ब्लॉक क्षेत्र के गांव जहानपुर में जमीन चिन्हित हो गई है। 25 करोड़ की राशि से विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इस विद्यालय में 25 से अधिक कक्ष होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से इंटर तक की पढ़ाई होगी। इसमें पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन, चिन्हित 25 करोड़ से होगा निर्माण
RELATED ARTICLES