बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर में गुरुवार की दोपहर एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला को करंट लगने से घर में मौजूद अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजन महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला को ले आए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव पौटा बादशाहपुर निवासी 28 वर्षीय महिला मंजू घर में सफाई कर रही थी। कमरे में थोड़ी दूरी पर पंखा चल रहा था। इस दौरान महिला पंखे के पास पहुंची और करंट की चपेट में आ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन बिना बिना पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES