बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): बुलंदशहर में पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने अगस्त माह में ओवर स्पीडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड लेजर गन से वाहनों की रफ्तार मापी। गति सीमा से अधिक स्पीड में चलने वाले 1100 वाहनों के चालान काटकर कुल राशि लगभग 22 लाख रुपये है।
ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान टीएसआई राजीव कुमार और उनकी टीम ने किया। अगस्त में बुलंदशहर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क हादसा हुआ था। यह हादसा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण हुआ था। जिसके चलते टीएसआई राजीव ने यह अभियान चलाया है।
स्पीड लेजर गन से मापी वाहनों की गति, काटे 22 लाख के चालान
RELATED ARTICLES