बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर व पिलखुआ पुलिस ने सोमवार की शाम हापुड के एक भाजपा नेता के ज्वैलर्स की दुकान पर छापामार कार्रावाई की और सर्राफ को अपने साथ ले गई। सर्राफ पर चोरी के जेवरात खरीदने का आरोप है। सूत्रो के अनुसार बुलंदशहर व पिलखुआ पुलिस चार गाड़ियों में सवार होकर हापुड के सर्राफा बाजार में भाजपा नेता के ज्वैलर्स ठिकाने पर पहुंची।पुलिस अपने साथ बदमाश को भी लेकर आई थी।पुलिस ने बदमाश के इशारे पर भाजपा नेता को उठा लिया और पकड़कर अपने साथ ले गई। पुलिस जांच में जुटी है।इसके अतिरिक्त अन्य पर भी गाज गिरने की सम्भावना बताई जा रही है।बता दे कि हापुड में कहीं न कहीं की पुलिस छापामारी करती रहती है,कभी चोरी के जेवर खरीदने वालों तो कभी नकली जेवर बेचने वालो के ठिकाने पर।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पुलिस ने हापुड़ में दबिश देकर सर्राफ को उठाया
बुलंदशहर पुलिस ने हापुड़ में दबिश देकर सर्राफ को उठाया
0
120
RELATED ARTICLES


