बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 75 वर्ष पूर्ण करने पर जनपद बुलंदशहर में सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। बुलंदशहर में भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। यह पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपाई रक्तदान शिविर, स्वच्छता, वृक्षारोपण विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा, समर्पण और संकल्प के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिवस है, जिसे पूरा राष्ट्र सेवा पर्व पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 11 वर्ष के शासन में भारत के संविधान व लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाया है और उनके नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा शुरू
RELATED ARTICLES