बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचलों के खिलाफ कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, कॉलेजों तथा स्कूल कॉलेज जाने वाले मार्गों पर अनावश्यक रूप से खड़े युवकों से पूछताछ की। अभियान के तहत 989 युवकों की जांच की गई जिनमें से 130 को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तथा 10 युवकों के माता-पिता को बुलाकर उनकी काउंसलिंग भी कराई गई। इसके साथ ही पुलिस ने बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए भी विशेष प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने स्कूलों और कॉलेजों में जाकर बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्हें आत्मरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल कॉलेज मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़े मनचलों से की पूछताछ
RELATED ARTICLES