बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान धतूरी पुलिया शेरगढ़ी मोड़ से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 10 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित यादव पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मौ शिवनगर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर, हिमांशु सैनी पुत्र राजपाल सैनी निवासी उपरोक्त व सूरज गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी सलेमपुर कायस्थ थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूरज गुप्ता के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोहित यादव और हिमांशु सैनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।



