Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरपुलिस को देखकर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार की आत्महत्या

पुलिस को देखकर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार की आत्महत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार की पुलिस ने प्रेमी जोड़ों की तलाश में 22 सितम्बर को दबिश दी। पुलिस को देखकर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक 22 सितंबर को 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी व 25 वर्षीय युवक जनपद मुजफ्फरनगर से भाग कर बुलंदशहर जिले के डिबाई में हाईवे पर स्थित मोहल्ला सराय किशन चंद निवासी नरेंद्र कुमार के घर किराए पर रहने आए थे। थाना छपार पुलिस कस्बा डिबाई में लड़की बरामद करने के लिए आई थी। थाना छपार पुलिस के साथ लड़के के फूफा प्रमोद व प्रमोद के गांव के तीन व्यक्ति ग्राम प्रधान विनोद कुमार, राजेंद्र, सुशील कुमार साथ थे। मकान के नीचे से लड़के के फूफा प्रमोद ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज़ लगाई और कहा कि मैं हूं साथ में तथा थाना छपार की पुलिस है। कोई बात नहीं है। दरवाजा खोलो। इतने में बगल के लायक सिंह की छत पर गोली चलने की आवाज आई जहां पर पुलिस ने जाकर देखा तो दोनों के सिर में गोली लगी थी। मौके पर एक तमंचा वह एक खोखा कारतूस तथा एक खोखा तमंचे की चेंबर में फंसा पड़ा हुआ था। थाना डिबाई पुलिस द्वारा युगल को सीएचसी डिबाई पर लाया गया जहां दोनों को डॉक्टर की टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृश्यता ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़के ने लड़की को गोली मारी इसके बाद स्वयं आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही बुलंदशहर की पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments