बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में फकीरा के घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। घर में अजगर देखकर परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मनीष यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराया। काफी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे गांव से दूर नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
घर के अंदर 10 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


