बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव बांधौर में बुधवार की दोपहर घर की छत से नीचे झांक रही एक 13 वर्षीय बच्ची पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से बच्ची बुरी तरह झूलस गई और जमीन पर आ गिरी। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि गांव बांधौर निवासी 13 वर्षीय बच्ची बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर की छत से नीचे झांक रही थी। तभी घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई जिससे बच्ची को करंट लगा और वह जमीन पर आ गिरी। बच्ची को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है।
करंट की चपेट में आई 13 वर्षीय बच्ची को किया गया हायर सेंटर रेफर
RELATED ARTICLES



