पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर को उतारा मौत के घाट
बुलंदशहर (डेस्क जययात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बांसुरी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर पर बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को फायरिंग कर दी जिसे परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि यह वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी है।
पुलिस द्वारा बताया गया है कि जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव बांसुरी में मृतक की बहन को उसके पिता के मामा के लड़के कुछ समय पहले अपने साथ ले गए थे और मृतक की बहन की हत्या कर दी गई थी जिसके उपरांत पांचों के खिलाफ मुकदमा दिल्ली में पंजीकृत है। मृतक लड़के के पिता ने अपने मामा व उसके बच्चों पर पुरानी रंजिश के चलते आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि जो पूर्व में की गई हत्या के आरोपी अभी भी जेल में है। मृतक बेटे के पिता ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। परिवार में कोहराम मचा है।