Saturday, April 26, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरवृद्ध महिला को बेहोश कर लूट करीब 80 हजार के गहने

वृद्ध महिला को बेहोश कर लूट करीब 80 हजार के गहने


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला देवीपुरा के रहने वाली वृद्ध महिला बुधवार की शाम बुलंदशहर जा रही थी। बस में बैठे दो युवकों ने वृद्ध महिला को बेहोश कर 80 हजार रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि मोहल्ला देवीपुरा निवासी 62 वर्षीय शशि प्रभा ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की गाजियाबाद में ससुराल है। वह सोमवार को अपने बेटी से मिलने के लिए गाजियाबाद गई हुई थी। बुधवार की शाम वहां से बुलंदशहर जाने के लिए अड्डे से रोडवेज बस में बैठी थी जैसे ही बस लाल कुआं के पास पहुंची तो दो युवक बस में चढ़े और एक उनके बराबर वाले सीट पर बैठ गया जबकि दूसरा उनके पीछे वाली सीट पर बैठ गया। इसके बाद पीड़िता को कुछ भी होश नहीं रहा। शाम करीब सात बजे रोडवेज बस जब बुलंदशहर अड्डे पर पहुंची तो कंडक्टर ने वृद्ध महिला को बस से उतरने के लिए उठाया। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुई चोरी का एहसास हुआ। वृद्ध महिला ने गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी पहनी हुई थी जो गायब थी। पीड़िता ने बस में चढ़कर चेक भी किया, लेकिन उसे कुछ भी नहीं मिला। गहने की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। कंडक्टर ने बताया कि दोनों युवक सिकंदराबाद से पहले ही उतर गए थे। वृद्ध महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments